फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डबल लॉक का डीएम ने किया निरीक्षण

Tue, 31 Mar 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन के मद्देनजर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को कोषागार (ट्रेजरी) के डबल लॉक प्रणाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता, अभिलेखों की सुरक्षा और शासन के नियमों के अनुपालन की स्थिति का आंकलन करना रहा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डबल लॉक में सुरक्षित रखे गए अभिलेखों, नकदी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अभिलेखों के संधारण, सुरक्षा व्यवस्था और दैनिक मिलान की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली और यह सुनिश्चित किया कि सभी कार्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित हो रहे हैं।
डीएम ने निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में कार्यभार बढ़ने के बावजूद किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी अभिलेखों का समयबद्ध और सही संधारण सुनिश्चित किया जाए और नकदी का नियमित मिलान किया जाए। उन्होंने कहा कि डबल लॉक प्रणाली वित्तीय सुरक्षा का अहम हिस्सा है, इसकी गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कोषागार की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर संतोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें