फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कुछ पूरी तो कई परियोजनाएं अब भी अधूरी

Tue, 31 Mar 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नया वित्तीय वर्ष शुरू होने को है। इससे लोगों को विकास की उम्मीदों के लिए बजट मिलने की उम्मीदें हैं। 2025-26 में लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए वित्तीय वर्ष में कई परियोजनाएं स्वीकृत हुईं, लेकिन इनमें कुछ पूरी तो कई अधूरी ही रह गईं।
विज्ञापन

हालांकि, जिले के लोगों को समाप्त हो रहे इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत हुई परियोजनाओं से सड़क, स्वास्थ्य और शुद्ध पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त होने की काफी उम्मीद रही, लेकिन उन्हें अब भी राहत मिलते का इंतजार है।
वहीं, वित्तीय वर्ष के अंत में 10 किमी लंबे बर्डपुर-पिपरहवा मार्ग के फोरलेन निर्माण की स्वीकृति से भी लोगों को आवागमन और बौद्ध स्थली के पर्यटकीय विकास की आस जग गई है। साथ ही इसी वर्ष स्वीकृत हुए गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेस-वे के जिले से गुजरने की जानकारी से लोगों में उत्साह दिख रहा है। एनएच की ओर से शहर के दो किमी लंबे अशोक मार्ग के 10 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन निर्माण की स्वीकृति इसी वित्तीय वर्ष के शुरुआत में मिली थी।
विज्ञापन

उसका से शहर होते हुए शोहरतगढ़ तक जा रहे एनएच-730 पर शहर के अंदर अशोक मार्ग को फोरलेन निर्माण किया जाना था जबकि इस सड़क का अन्य हिस्सा मात्र 10 मीटर चौड़ा रहेगा। इसके तहत सड़क निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन दोनों तरफ नाली निर्माण कार्य अभी अधूरा है।
इसके साथ ही किनारे पर फुटपाथ का निर्माण कार्य चल रहा है, जिस कारण उड़ रही धूल से राहगीर वाहन चालकों को सांसत झेलनी पड़ रही है। वहीं, सड़क बीच में डिवाइडर का भी निर्माण अभी पूरा नहीं हो पाया है। शहर की आवागमन व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए महत्वपूर्ण डेढ़ किमी लंबे खजुरिया मार्ग का चार करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण इसी वित्तीय वर्ष में स्वीकृत हुआ, जो कि पूरा हो चुका है। वहीं, सड़क के दोनों तरफ डेढ़ करोड़ की लागत से नाली निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें