फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीसीपीएम जोगिया का 15 दिन का वेतन काटने का डीएम ने दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) एवं स्वास्थ्य विभाग की जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने वार रूम जोगिया में कालिंग संख्या कम होने पर संबंधित बीसीपीएम का 15 दिन का वेतन काटने एवं डीचएस की कार्रवाई पोर्टल पर फीड करने का निर्देश दिया।
डीएम सभी एमओआईसी को वार रूम का नोडल अधिकारी निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करें। एनबीएसयू को 24 घंटे सक्रिय करें, जिससे कोई भी गर्भवती महिला व उसके परिजन संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकें। कम एचआरपी वाली गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर उनका बेहतर इलाज कराए और सावधानियां बरतने का सलाह दें। मैटरनल डेथ एवं चाइल्ड डेथ में रिपोर्टिंग कम होने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।
विज्ञापन

सही रिपोर्टिंग व समय से पोर्टल पर फीडिंग कराने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी द्वारा 15 बिंदु की समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिसकी 15 दिवस में मेरे द्वारा समीक्षा की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी बीसीपीएम को निर्देश दिए कि नए बच्चों के जन्म पर आशा से प्राप्त रिपोर्ट की फीडिंग सही समय पर की जाए। गर्भवती महिलाओं का प्रसव अस्पताल में ही हो। जन्म लेने वाले बच्चों का वजन ठीक ढंग से लिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि नही होनी चाहिए। आशा को सभी किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ जयेंद्र कुमार, सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एके झा, डाॅ. संजय गुप्ता, डाॅ. अनूप , डैम राजेश मिश्रा, मान बहादुर, बीसीपीएम रवि चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें