सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु व उससे संबद्ध छह जिले के 228 महाविद्यालय में बीबीए व बीसीए की सम सेमेस्टर की परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होगी। परीक्षा तीन पालियों में कराई जाएगी। वहीं बीएससी गृह विज्ञान की परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगी।
विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध छह जिले के महाविद्यालय में स्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षा 17 अप्रैल से आयोजित की गई है, लेकिन अभी तक स्नातक के बीबीए, बीसीए व बीएससी गृह विज्ञान की परीक्षा की समय सारिणी जारी नहीं की गई थी।
छात्र हित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने बीबीए, बीसीए व बीएससी गृह विज्ञान की परीक्षा की समय सारिणी 25 अप्रैल से जारी कर दी है। यह परीक्षा 13 मई तक कराई जाएगी। परीक्षा तीन पालियों में होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सम सेमेस्टर की