अटल बिहारी वाजपेयी पार्क ग्राम पंचायत जगदीशपुर राजा का निरीक्षण करते डीएम डॉ. राजागणपति आर। स्र
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ.राजा गणपति आर. ने सोमवार को नौगढ़ विकास खंड के जगदीशपुर राजा में मनरेगा कंवर्जेसन से बन रहे अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का निरीक्षण किया।
इस दौरान झूला, खेल सामग्री आदि की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव विमल कांत को निर्देश दिए कि जो सामग्री में कमी पाई गई है। उसे तत्काल बदलें। इसके साथ-साथ टीन शेड एवं वाल पेंटिंग कराने का निर्देश दिया। सचिव ने बताया कि संबंधित फर्म को खराब आपूर्ति किए जाने पर फटकार लगाई। शीघ्र ही दूसरे समान पार्क में लगवा दिया जाएगा। संवाद