फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
- खुनुवां बाॅर्डर पर आयोजित हुई ऑपरेशन कवच की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां। भारत-नेपाल बॉर्डर पर रविवार को ऑपरेशन कवच के तहत पुलिस चौकी परिसर खुनुवां में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान कस्बे के व्यापारियों सहित सुरक्षा एजेंसियों ने बैठक कर समीक्षा की। समन्वयक बैठक में सीमा सुरक्षा व्यवस्था, नशीली पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, गो तस्करी, भारत-नेपाल राष्ट्र के अतिरिक्त अन्य राष्ट्र के अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने पर चर्चा की गई।

बैठक में एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि बैठक का उद्देश्य सीमा की सुरक्षा को मजबूत करना और संवेदनशील बिंदुओं की पहचान कर आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाना है। क्षेत्राधिकारी सुजीत राय ने अन्य एजेंसियों के साथ बाॅर्डर पर वाहनों व हर आने-जाने वाले लोगों की गहनता से जांच कराने व सीमावर्ती गांवों से ग्राम सुरक्षा समितियों से अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान थानाध्यक्ष विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार त्रिपाठी, ऑपरेशन कवच के इंस्पेक्टर रामकुमार, एसएसबी के इंस्पेक्टर राजेश कुमार मीणा, सब इंस्पेक्टर सौरभ कुमार दुबे, एलआईयू इंस्पेक्टर हीरा लाल यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार गुप्ता, महामंत्री सचमुच त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि गंगाधर मिश्र, संतोष कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें