सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने मंगलवार को उसका ब्लॉक के महरिया गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला में 117 गोवंश संरक्षित मिले।
उन्होंने संबंधित को हरा चारा, पीने के पानी की व्यवस्था तथा साफ-सफाई व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। नाद में पानी न आने पर ग्राम पंचायत सचिव मनोज पटेल पर नाराजगी व्यक्त की।
डीएम ने बीडीओ उसका को दूरभाष से निर्देश दिए कि इसे तत्काल ठीक कराएं। उन्होंने कहा कि गोशाला में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने पाए वरना किसी को बख्शा नहीं जाएगा। संरक्षित पशुओं की देखभाल करने के लिए शासन धन भी उपलब्ध कराया जाता है। भूसे की समस्या न हो, इसके लिए पर्याप्त में भूसा अभी से खरीदकर रख लें। संवाद