परसा के गनेशपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देते सपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
परसा। बाढ़ से प्रभावित दर्जनों गांवों के सैकड़ों प्रभावित लोगों को सपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य उग्रसेन प्रताप सिंह ने राहत सामग्री वितरित किया। बाढ़ में प्रभावित परसा स्टेशन, पड़रिया, इमिलिया सुमाली, आखेरहिया, औदही कलां, गोल्हौरा, गनेशपुर, मोहनकोला, गोल्हौरी डीह, धनौरा मुस्तकहम आदि गांवों के सैकड़ों पीड़ितों को सपा नेता उग्रसेन प्रताप ने राहत सामग्री बांटी।
उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार पूरी संवेदनशील है। आपदा जब आती है तो किसी को नहीं छोड़ती, लेकिन फिर भी मुझसे जो हो सकेगा वो मैं अपने स्तर से कर भी रहा हूं।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप पथरकट्ट, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक रामकुमार तिवारी, लेखपाल महेंद्र साहनी, निसार बागी, प्रधान परसा रामचंद्र शुक्ल, प्रधान पड़रिया मो. शफीक, प्रधान प्रतिनिधि कोटिया बबलू चौबे, गनेशपुर प्रधान अबू बकर,जयप्रकाश, मोहनकोला प्रधान प्रतिनिधि अताउल्लाह मदनी, बदरे आलम आदि मौजूद रहे।