सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विरजेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। सिविल कोर्ट सिद्धार्थनगर व बाह्य स्थित न्यायालय बांसी, डुमरियागंज एवं जिला कारागार तथा राजस्व, चकबंदी न्यायालयों एवं बैंकों द्वारा दीवानी न्यायालय में 83 हजार मुकदमों का निस्तारण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज विरजेंद्र कुमार सिंह ने किया। पीठासीन अधिकारी अरविंद राय मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावा अधिकरण, मोहम्मद रफी प्रथम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, सुबाष चंद्र तिवारी विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट, बीरेंद्र कुमार अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट, मनोज कुमार तिवारी अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रद्धा भारतीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने समस्त मामलों में अर्थदंड एवं सेटलमेंट धनराशि के रूप में 14,70,38,626 रुपये वसूले एवं दिलाए।क