मिश्रौलिया। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को चेतिया चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बांसी एसडीएम निखिल चक्रवर्ती ने की।
बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी परवीन प्रकाश और मिश्रौलिया थाना प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से मोहर्रम जुलूस के मार्ग, सफाई और रास्ते में झूल रहे बिजली के तारों के संबंध में जानकारी ली।
अधिकारियों ने ताजिया की ऊंचाई सामान्य रखने की अपील करते हुए कहा कि इससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सकेगा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जुलूस मार्ग से संबंधित सभी समस्याओं का समय रहते समाधान कराया जाएगा ताकि मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। संवाद