फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के रख-रखाव में गड़बड़ी, मिली फटकार

Thu, 14 Dec 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पुलिस लाइन में निरीक्षण करते डीआईजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।  जिले में राज्यपाल के कार्यक्रम में आए डीआईजी बस्ती राकेश साहू ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन के विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। कार्यालयों में फाइलों के रख-रखाव के संबंध में जिम्मेदारों को निर्देश दिया। वहीं, पुलिस लाइन में वाहनों के रख-रखाव में गड़बड़ी मिलने संबंधित जिम्मेदार को कड़ी फटकार लगाई और आदत में सुधार लाने के लिए कहा। 
विज्ञापन

इस दौरान डीआईजी ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द, कंट्रोलरूम, फील्ड यूनिट शाखा, परिवहन शाखा, मेस आदि का निरीक्षण किया। इस क्रम में मोटर शाखा का भी निरीक्षण किया। वाहनों के रख-रखाव खराब हालत में पाए जाने पर प्रभारी वाहन को जमकर फटकार लगाया और दोबारा इस प्रकार से पाए जाने पर कार्रवाई की चेतवानी दी। कहा कि जिम्मेदारी में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एएसपी अरविंद मिश्र, सीओ सदर डीके सिंह, डुमरियागंज सुनील कुमार सिंह, इटवा महेंद्र सिंह, शोहरतगढ़ शिव सिंह, बांसी उमाशंकर सिंह, पेशकार अरविंद कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें