- सीएचसी पीएचसी पर लगभग 1500 मरीजों ने कराया इलाज
- लगभग 20 मरीजों को किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। तेज धूप व गर्मी से उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ गए है। ऐसे में आरोग्य मेले में जिले के सीएचसी पीएचसी पर रविवार को लगभग 1500 मरीजों ने इलाज करवाया। इसमें डॉक्टरों ने दवा देने के साथ ही चिकित्सकीय परामर्श देते हुए हल्के भोजन के साथ अधिक से अधिक पानी का सेवन करने को कहा।
प्रभारी सीएमओ दिनेश चौधरी ने बताया कि सभी आरोग्य केंद्र पर डॉक्टर मौजूद थे। धूप में दवा करवाने आने वाले मरीजों को ओआरएस का घोल दिया गया है। मरीजों के सुविधा के लिए ठंडे पानी का भी व्यवस्था की गई है।
फोटो-
गर्मी बढ़ने के साथ बढ़े डिहाइड्रेशन व डायरिया के मरीज
भनवापुर। बढ़ते गर्मी के साथ ही लोग में डिहाइड्रेशन व डायरिया के शिकार हो रहे हैं। रविवार को ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी तरहर व बिजौरा में आयोजित स्वास्थ मेले में कुल 62 मरीज आए। इनमें 60 का इलाज कर घर भेज दिया गया, वहीं दो मरीजों को सीएचसी के लिए रेफर कर दिया गया। डॉ बीके सिंह बताया कि बढ़ते तापमान व गर्मी के कारण लूजमोशन, डिहाइड्रेशन, डायरिया के साथ ही कुछ बुखार के मरीज आए थे।
राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में डॉ. विजेंद्र सिंह के अनुपस्थिति में मरीजों के इलाज का जिम्मा फार्मासिस्ट रामानंद तिवारी ने संभाल रखा था। इस अस्पताल में कुल 18 मरीज आए जिसमें खांसी, गैस से पीड़ित थे, जिन्हें जरूरी दवाएं देकर भेज दिया गया। पीएचसी बिजौरा में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ मेला में कुल 30 मरीजों का इलाज किया। दो मरीज में एक को हड्डी की दिक्कत व एक को हार्ट में परेशानी होने पर रेफर कर दिया गया।
इस दौरान मनोज मिश्रा, अंबुज श्रीवास्तव, लल्ला प्रसाद, अखिलेश तिवारी उपस्थित रहे।
-
जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 134 मरीजों ने कराया उपचार
बिस्कोहर। रविवार को नगर पंचायत बिस्कोहर व कठोतिया रामनाथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेला लगाया गया। इसमें कुल 134 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ और दवा भी वितरित की गई। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कठौतिया रामनाथ में 28 मरीज पहुंचे और इलाज करया। इस दौरान डाॅ. इशदेव आर्या, धीरज राय, राजू, त्रिशूल धर चतुर्वेदी मौजूद रहे।
जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 13 मरीजों की जांच कर दी गई दवा
डुमरियागंज। नगर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न रोगों के 13 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। स्वास्थ्य मेला में त्वचा रोग, बदन दर्द और जोड़ों के दर्द रोग संबंधित मरीज रहे। इस दौरान डॉ राम किशोर प्रजापति, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, रवि मौजूद रहे।