संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के अल्लाहपुर मंझारी गांव में ग्रामीणों के सहयोग से चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार की रात कथा वाचक पंडित राकेश शास्त्री ने सती चरित्र की कथा का विस्तृत वर्णन किया। इसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
कथा वाचक पंडित राकेश शास्त्री ने बताया कि किसी भी स्थान पर बिना निमंत्रण जाने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिसमें जहां आप जा रहे हैं।
वहां आपका अपने इष्ट और अपने गुरु का अपमान ना हो। यदि ऐसा होने की आशंका है तो उस स्थान पर जाना नहीं चाहिए। चाहे वह स्थान अपने जन्म दाता पिता का ही घर क्यों हो।