फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गालापुर महाकाली मंदिर पर दूसरे दिन भी लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता

Mon, 04 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में चैत्र नवरात्र को लेकर पूरा वातावरण श्रद्धा और भक्ति मय हो गया है। दूसरे दिन बुधवार को घरों, मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। क्षेत्र के वटवासिनी महाकाली स्थान गालापुर में दर्शन पूजन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। देवी स्थान पर पूजन-अर्चन और घंटा घड़ियाल की आवाज से हर तरफ भक्ति का माहौल बना रहा। मां के जयकारे से गालापुर महाकाली स्थान सहित सभी मंदिर गूंजते रहे।
विज्ञापन

गालापुर स्थित वटवासिनी महाकाली का स्थान आस्था और शक्ति का प्रमुख केंद्र बन चुका है। पूर्वांचल के सबसे पुराने शक्ति पीठों में से एक यह स्थान दूर-दूराज क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। ऐसी मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति से मांगी गई मुरादें अवश्य पूरी होती हैं। मंदिर के पुजारी पंडित प्रशांत मिश्र और व्यवस्थापक ठाकुर प्रसाद मिश्रा ने बताया कि यह स्थान 2000 वर्ष पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें