फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने काटे 15 गांवों के कनेक्शन

Thu, 02 Mar 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
electricity price increases - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बकाया बिल भुगतान को लेकर बिजली विभाग हरकत में आ गया है। गुरुवार को बर्डपुर व पोखरभिटवा फीडर से जुड़े 15 गांव की बिजली बिल बकाया होने की वजह से काट दी गई है। इससे एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने 70 प्रतिशत से अधिक बिजली बिल बकाया होने वाले गांव में अभियान शुरू किया है। इसमें जिन गांवों में 70 प्रतिशत बिजली का बिल बकाया है, उस गांव में बिजली काट दी जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को पोखरभिटवा व बर्डपुर फीडर से जुड़े सीतारामपुर, बढ़नीपुरवा, मुस्हरवा, मुस्हरवा पूर्वी, घनश्यामपुर, रघुनाथपुर, पल्टादेवी, जगदीशपुर, झंडेनगर, रामगढ़, पुरैना, शाहपुर, मोहम्मदपुर, गनेशपुर आदि गांव की बिजली काट दी गई है। इसके अलावा नौगढ़ टाउन से जुड़े 19 लोगों का कनेक्शन बिल बकाया होने की वजह से काटा गया।
एसडीओ अखिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि जिन गांवों में 70 प्रतिशत से अधिक बिजली का बिल बकाया है। वहां पूरे गांव का कनेक्शन काटा जा रहा है। जहां कम लोगों का बकाया है, वहां केवल उन्हीं उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा रहा है, जिनके बिल का भुगतान नहीं हुआ है। यह अभियान लगातार चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें