फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह घना कोहरा, दोपहर में तेज धूप ने फिर बढ़ाई गर्मी

Thu, 19 Feb 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को 27 डिग्री अधिकतम और 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम में एक बार फिर हुए बदलाव से बुधवार को सुबह में घना कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छटने लगा। इससे दोपहर तक तेज धूप खिल गई, जिससे गर्मी बढ़ गई। इससे लोगों को हल्के कपड़े का सहारा लेना पड़ा। वहीं, न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को अधिक ठंड का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह में घना कोहरा छाया रहा। इससे लोगाें को आने-जाने में परेशानी हुई, लेकिन कोहरा होने का बाद भी गलन से राहत मिली। वहीं, सुबह सात बजे से कोहरा छटने लगा और धूप खिल गई। दिन चढ़ने के साथ धूप की तेवर बढ़ते गए, जिससे लोगों को दोपहर को गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ने से और गर्मी का अहसास होने से लोग हल्के गर्म कपड़ा का सहारा ले रहे थे। लेकिन बुधवार को तापमान में दो डिग्री का इजाफा होने से लोगों को गर्म कपड़े से पूरी तरह से दूरी बनानी पड़ी। मौसम में हो रहे इस तरह के बदलाव से लोगों को अब गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन में धूप खिलने से लोगों ने छांव की भी तलाश करना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब शाम को भी ठंड का अहसास कम होगा जबकि तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें