फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्तपरी की घटना के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 09 Mar 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सप्तरी की घटना के विरोध में काठमांडू में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपिलवस्तु। सप्तरी की  घटना के विरोध में गुरुवार को संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र यादव के नेतृत्व में काठमांडू मे प्रदर्शन हुआ। तराई के जिलों में हालात तनावपूर्ण रहे और सप्तपरी के एक सरकारी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया। फोरम ने प्रदर्शन करते हुए सरकार से तत्काल मामले की निष्पक्ष जांच और निकाय चुनाव को वापस लेने की मांग की है। मांगें न पूरी होने पर मधेस आंदोलन उग्र करने की चेतावनी के साथ शुक्रवार को भी नेपाल में बंदी और आंदोलन की जानकारी फोरम ने दी है।
विज्ञापन

नेपाल में सप्तपरी की घटना के बाद मधेसियों ने अपने आंदोलन को उग्र कर दिया है। घटना के चौथे दिन गुरुवार को भी कई जिलों में प्रदर्शन हुआ और मधेसी कार्यकर्ताओं ने दुकान, स्कूल-कॉलेज बंद कराए। तराई जिलों में कार्यकर्ताओं ने सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए मार्ग अवरुद्ध रखा। सप्तपरी के भूमिसुधार कार्यालय में आग लगा दिया गया, वहां मौजूद कर्मचारी किसी तरह जान बचाने में सफल हुए। कंचनपुर सीमा पर झड़प में एक नेपाली की गोली लगने से मौत हो गई। कंचनपुर में स्थिति कई घंटों तक तनावपूर्ण रही। काठमांडू में समाजवादी फोरम के नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगा।
नेपाल सरकार नें मृतकों के परिवार के लोगों को 10 लाख रुपये और घायलों को नि:शुल्क इलाज देने की घोषणा की है, बावजूद इसके प्रदर्शनकारी निकाय चुनाव को वापस लेने तथा संविधान संशोधन की मांग पर अड़े हैं। उपेंद्र यादव ने कहा कि या तो मांगों को पूरा किया जाए अथवा प्रधानमंत्री दहाल इस्तीफा दें। जब तक मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें