इटवा। भारती किसान यूनियन भानू गुट की ओर से क्षेत्र के देवाइचपार परसा में मंगलवार को चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें कोटेदारों की ओर से की जाने वाली घटतौली पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में एसडीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पूर्व स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जाए। गांवों में कोटेदारों की ओर से की जा रही घटतौली पर लगाम लगाम लगाई जाए। ग्राम पंचायत सिसवा में स्थित परिक्रमा मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को खाली कराया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को पूरी करने की मांग की। कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ईश्वरी प्रसाद मिश्र, उदय प्रताप चौधरी, मथुरा प्रसाद पांडेय, मेहीलाल, कल्लू, पुजारी विश्वकर्मा, रामफेर आदि मौजूद रहे।