फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गड्ढे में मिले लापता युवक की डूबने से हुई थी मौत

Wed, 28 Feb 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के जीवा गांव में घर के किनारे गड्ढे में मिले युवक की डूबने से मौत हो हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की बात सामने आई है। जबकि परिवार के लोग पहले हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे थे। क्योंकि मृतक अचानक घर से लापता हुआ था। हालांकि मृतक के शरीर पर चोट और कोई अन्य निशान नहीं मिले थे।
विज्ञापन


क्षेत्र के जीवा गांव निवासी अमरेश (18) पुत्र गजेंद्र प्रसाद 19 फरवरी से लापता था। काफी तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। सोमवार को घर के पास स्थिति गड्ढे में उसका उतराता हुआ शव मिला था। यह देखकर मौके पर गांव के लोग जुट गए और शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
परिजनों ने कोतवाली बांसी में 21 फरवरी को गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। एकाएक लापता होने से वह डरे और सहमे हुए थे। मौत वाकई में कैसे हुई, इसका सच सामने आए। इसके लिए पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, लापता होने के बाद लोग हत्या की भी आशंका व्यक्त कर रहे थे। लेकिन पानी से शव को बाहर निकाला गया तो शरीर पर कोई जख्म का निशान नहीं मिला था। ऐसा प्रत्यक्षदर्शियों में चर्चा थी।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल बांसी बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें