मशाल जुलूस निकाल की पुरानी पेंशन बहाली की मांग
सिद्धार्थनगर। पुरानी पेंशन बहाली समेत 12 बिंदुओं संबंधी समस्या के निदान के लिए कर्मचारी-शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा ने मशाल जुलूस निकाला। जिलाध्यक्ष रामकरन गुप्ता एवं मंत्री शिवाकांत पांडेय के नेतृत्व में जिला अस्पताल स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा से मशाल जुलूस निकाला गया। कर्मचारी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। वहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार बिंद्रेश कुमार गुप्ता को सौंपा।
मशाल जुलूस के दौरान पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए साड़ी तिराहा होकर कर्मचारी एवं शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर कर्मचारियों के हितों के साथ की जा रही अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने जो भी सुविधा दी थी, वह सरकार एक-एक करके छीन रही है। इसे कर्मचारी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष वाईके द्विवेदी ने कहा कि जब तक समस्याओं का निदान नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। निर्णायक परिणाम आने के बाद ही आंदोलन समाप्त होगा।
उपाध्यक्ष रविशंकर त्रिपाठी, डीपीए अध्यक्ष वाईपी यादव, मंत्री गोविंद ओझा कहा कि सरकार के कर्मचारी विरोधी रवैये के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन से लगातार जारी रहेगा। इस दौरान सोमनाथ गुप्ता, जितेंद्र यादव, उपेंद्र पांडेय, राजेश कुमार, अमित श्रीवास्तव, ध्रुपराज, विजय पासवान, अवधेश यादव, हरिशंकर सिंह, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, नागेश पांडेय, राजेंद्र चौधरी, दान बहादुर राय, रामकुमार वर्मा, कृष्ण कुमार पांडेय, एससी पटेल, सुभाष उपाध्याय, पंकज पासवान, राहुल पांडेय, केएनशुक्ला, सुरेंद्र जाटव, मधुबाला बनर्जी, अजय लक्ष्मी, माया, पूजा आदि उपस्थित रहे।