फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोल्ड मेडल पर तीन टॉपर्स के बराबर सीजीपीए से अटका फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह से ठीक पहले गोल्ड मेडल को लेकर बड़ा पेच सामने आ गया है। विश्वविद्यालय के तीन मेधावी विद्यार्थियों का सीजीपीए एक समान हैं। ऐसे में ‘नंबर-1’ गोल्ड मेडलिस्ट कौन होगा, इस पर फैसला फिलहाल समिति के निर्णय पर टिक गया है।
विज्ञापन

एमएससी प्लांट बायोटेक्नाेलॉजी, एमए समाजशास्त्र और एमएससी होम साइंस के दो-दो विद्यार्थियों के सीजीपीए एक समान हैं। इससे मामला अब विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड रूम तक पहुंच चुका है, जहां इस संबंध में औपचारिक आपत्ति दर्ज की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आपत्तियों के निस्तारण की तिथि जुलाई तय की है।
हालांकि कुछ परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं किए जा सके हैं। अगर परीक्षा परिणाम आने में देरी हुई तो आपत्तियों के निस्तारण की तिथि भी बदल जाएगी।
आपत्ति दर्ज कराने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अभिलेखों और परीक्षा रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा। इसके बाद विश्वविद्यालय की पूर्व निर्धारित नियमावली के आधार पर समिति यह तय करेगी कि बराबर सीजीपीए की स्थिति में किस विद्यार्थी को सर्वोच्च स्थान और गोल्ड मेडल का पहला अधिकार मिलेगा।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक कुलदीप सिंह का कहना है कि पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुरूप और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी। सात जुलाई के बाद होने वाले फैसले के बाद गोल्ड मेडलिस्ट की अंतिम सूची जारी होगी और तभी यह साफ होगा कि बराबरी के दावेदारों में ‘नंबर-1’ का ताज किसके सिर सजेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें