फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में युवक की संदिग्ध हाल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ थाना क्षेत्र ग्राम कुटवा निवासी था युवक, शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पकड़ी। शोहरतगढ थाना क्षेत्र ग्रामसभा कुटवा निवासी एक युवक की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार शाम को उसकी लाश घर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शोहरतगढ थाना क्षेत्र ग्रामसभा कुटवा निवासी धर्मेंद्र यादव (24) छह दिन पूर्व मुंबई कमाने गया था। शुक्रवार के रात को धुलिया महाराष्ट्र के मोहाडी थाना क्षेत्र के एक बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी लाश पेड़ से लटकती मिली थी। स्थानीय पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को इसकी सूचना देकर उन्हें सौंप दी। सोमवार की शाम को उसका शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। उसकी पत्नी नीतू रो-रो कर बेहोश हो जा रही थी। उसके पास एक आठ माह का बेटा है। 26 दिन पूर्व उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। मृतक की मां अभी अपने पति की मौत को भुला नहीं पाई थी कि बेटे की मौत का पहाड़ उस पर टूट पड़ा। उसकी मौत से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें