फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर मधवानगर के किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर मधवानगर के किशोर की मौत
विज्ञापन

शोहरतगढ़/बढनी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मधवानगर निवासी एक किशोर की महाराष्ट्र के भुसावल रेलवे स्टेशन जलगांव के पास बुधवार देर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिवार के लोगों को मृत्यु की जानकारी मिली तो घर में मातम छा गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मधवानगर निवासी राजेंद्र उर्फ भंडारी का पुत्र नवीन उर्फ पप्पू गौतम (17) मंगलवार सुबह को बढ़नी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर बैठकर मुंबई जाने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि बुधवार को दोपहर के बाद लगभग महाराष्ट्र के भुसावल रेलवे स्टेशन जलगांव के पास वह ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को रेलवे प्रशासन ने उसके परिवार को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोने लगे। इसके साथ ही गांव में भी खबर फैलने के बाद मातम छाया गया। पिता सहित परिवार के अन्य लोग शव को लेने के लिए महाराष्ट्र के भुसावल के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें