फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर नदी के किनारे फेंका शव, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या कर नदी के किनारे फेंका शव, चार पर केस दर्ज
विज्ञापन

- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बहोरवा घाट गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रौलिया (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के बहोरवा घाट गांव में बृहस्पतिवार देर शाम संदिग्ध हाल में घर से लापता हुए युवक की शुक्रवार को गांव के पास बूढ़ी राप्ती के किनारे लाश मिली। उसके गले पर काले धब्बे का निशान मिला है, जिससे गला दबाकर हत्या करने की आशंका व्यक्त की गई। परिजनों ने गांव के ही एक परिवार पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग करते हुए शव को घर के सामने रख दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी ने समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मिले तहरीर के आधार पर चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के बहोरवा घाट गांव निवासी बाबूराम (20) पुत्र रणजीत बृहस्पतिवार देर शाम खेत की ओर निकला था। मगर रात 10 बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद भोर में पुलिस को लापता हो जाने की जानकारी दी। पुलिस गांव में पहुंची ही थी कि परिजनों ने गांव के ही एक परिवार पर हत्या कर शव को फेंक देने का आरोप लगाते हुए खोजबीन शुरू की। पुलिस कार्रवाई में जुटी थी कि गांव के पास से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी के किनारे बाबूराम की लाश मिली। उसके गले पर काले धब्बे का निशान मिला, जिससे यह प्रतीत हुआ कि हत्या करके शव को फेंक दिया गया। परिजन शव को घर ले आए और आक्रोशित होकर शव को घर के सामने रखकर कार्रवाई करने की मांग करते हुए विरोध शुरू कर दिए। मामले की जानकारी मिलने के कुछ समय बाद एएसपी सुरेशचंद रावत मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, परिजन की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर हत्या सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज करके धर पकड़ में जुट गई है। एसओ मिश्रौलिया पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मिले तहरीर के आधार पर चार नामजद लोगों पर हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तनावपूर्ण हो गई थी स्थिति
युवक की लाश मिलने के बाद गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। गांव के लोगों के आक्रोश और शव को घर के सामने रखने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई। गांव भारी संख्या में पुलिस टीम के पहुंचने और समझाने के बाद लोग माने। शव पोस्टमार्टम के लिए चला गया तब जाकर पुलिस टीम गांव से हटी। सुरक्षा के मद्देनजर मिश्रौलिया थाने की पुलिस गांव में मौजूद है।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें