फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा नदी के पास मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा नदी के पास मिला युवक का शव
विज्ञापन

ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के बेल्टीकर गांव के टोला शिवरामपुर के पास कूड़ा नदी किनारे युवक का शव मिला। पुलिस ने शिनाख्त के लिए घंटों कोशिश की। जब पहचान नहीं हुई तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि शव कई दिन पुराना है।
क्षेत्र के बेल्टीकर गांव के टोला शिवरामपुर के पास से बहने वाली कूड़ा नदी के तट पर बुधवार सुबह गांव के लोगों ने शव को उतराया हुआ देखा। इसके बीच लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मामले की जानकारी किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान नहीं की जा सकी है। लोगों ने बताया कि यह नदी नेपाल से निकल कर बहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को देखकर आशंका जताई गई कि वह नेपाल के किसी व्यक्ति का हो सकता है। इस संबंध में मोहाना एसओ जयप्रकाश दूबे ने बताया कि गांव के करीब से बहने वाली कूड़ा नदी से युवक का शव गांव वालों की सूचना के बाद बरामद किया गया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पहली नजर में वह किसी नेपाली व्यक्ति का शव लग रहा है। नदी नेपाल के रास्ते होकर बहती है। पुलिस जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें