जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के ककरही गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी किनारे शुक्रवार को करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उसके शरीर पर चेक शर्ट और पीले रंग का स्वेटर काले रंग का लोवर है।
सुबह 11:00 बजे नदी किनारे कुछ लोगों ने शव देखने के बाद जोगिया कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक के चेहरे पर सफेद निशान है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखने को भेजा है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव माधव प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय की मोर्चरी में रखवा दिया गया है, और उसकी फोटो ग्रुप में भेज दी गई है।