भारतभारी। क्षेत्र के बेवा चौराहे पर सड़क की पटरियों पर अतिक्रमणकारियों ने गिट्टी, मोरंग, बालू गिरवाकर कब्जा कर लिया है। इससे राहगीरों को परेशानी होती है। क्षेत्र के हरिहार, राम सेवक, राजेश, बब्लू, सुरेंद्र, राजा, सिराज अहमद, सलीम आदि का कहना है कि बेवा चौराहा से अस्पताल तक जाने वाली सड़क की दोनों पटरियों का प्रयोग दुकानदार गिट्टी, मोरंग, बालू आदि रखकर अतिक्रमण किए हुए है। इस रास्ते से गुजरने वालों को खतरा बना रहता है। संवाद