फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: संस्कृत महाविद्यालय में मिले शव की हुई शिनाख्त, हत्यारे कौन सवाल बाकी

Fri, 26 Jun 2020 06:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एगडेंगवा गांव स्थित पुनेश्वर आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में बृहस्पतिवार शाम मिली लाश पड़ोस के गांव की रहने वाले खदेरू की बेटी बिंजल (25) की थी। खदेरू ने शुक्रवार को लाश बेटी की होना स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि बेटी बीते मंगलवार से लापता थी। हालांकि वह यह नहीं बता सका कि बेटी की गुमशुदगी की सूचना उसने पुलिस को क्यों नहीं दी थी। पहचान होने के बाद पुलिस हत्यारे तक पहुंचने के लिए जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एगडेंगवा गांव स्थित पुनेश्वर आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में बारात ठहराने की व्यवस्था किए जाने के दौरान बृहस्पतिवार को बिंजल का क्षत-विक्षत शव मिला था। हत्यारे ने बिंजल के मुंह में कपड़ा ठूंसा था और उसके हाथ भी पीछे बांध दिए थे। सूचना मिलने पर इकट्ठा हुए गांववालों में बिंजल का पिता खदेरू भी था।

शुक्रवार को गांव में चर्चा हुई कि युवती की लाश खदेरू की बेटी बिंजल की है। गांव के कुछ लोग खदेरू से मिले तो उसने फोटो देखने के बाद माना कि लाश उसकी बेटी की ही है। पुलिस को भी उसने जानकारी दी। बताया कि बिंजल बीते मंगलवार की शाम संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई थी।
विज्ञापन


रातभर तलाश किया लेकिन नहीं मिली। बदनामी के डर से बेटी के लापता होने की सूचना नहीं दी और परिजन चुपचाप उसे तलाशते रहे। पूछा गया कि बृहस्पतिवार को लाश देखी थी तो उस समय क्यों पहचान नहीं की, उसने कोई जवाब नहीं दिया। सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि शव का शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बंद कमरे का ताला कैसे खुला यह भी सवाल
बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद से विद्यालय और कमरा दोनों बंद था। बरात आनी थी, इसलिए उसे खोला गया था। अब उसे कमरे में लाश कैसे पहुंची यह बड़ा सवाल है। इन सवालों के पीछे हत्यारे और हत्या का राज छुपा हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें