शराब की दुकान के पास मिला शव
बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के चैनपुर गांव के समीप देसी शराब की दुकान के निकट एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के चैनपुर गांव के पास देसी शराब की दुकान के पास कुछ लोगों ने शव देखा। उसके बाद मामले की जानकारी कपिलवस्तु पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की। पता चला कि मोहाना थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी श्याम सुंदर (53) का शव था।
लोगों ने आशंका जताई कि ज्यादा शराब के सेवन से मौत हुई है। कपिलवस्तु कोतवाली प्रभारी ने किशोरी लाल सूचना पाकर जायजा लेने पहुंचे। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवारजनों से तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।