नहर में मिला वृद्ध का शव
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के भड़रिया गांव के टोला गजनीजोत के पूरब नहर में वृद्ध का शव बुधवार की शाम को मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के भड़रिया गांव के टोला गजनीजोत से गुजरने वाली नहर के पास शाम चार बजे गांव के कुछ लोग टहलने गए थे। इसी दौरान नहर में शव उतराता हुआ देखा। गांव के रिंकू ने भवानीगंज पुलिस को सूचना दी।
मौके पर भवानीगंज थाने से पुलिस पहुंची और शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया तो देखा कि वृद्ध का शव था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।