फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का तत्काल करें निस्तारण : डीडीओ

विज्ञापन
आंबेडकर सभागार में किसान दिवस की बैठक को संबोधित करते जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, कृषि अधिका? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं का तत्काल करें निस्तारण : डीडीओ
विज्ञापन

- विकास भवन के आंबेडकर सभागार में किसान दिवस का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। किसानों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाए, साथ ही अत्याधुनिक खेती की विधि की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया जाए। जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। ये बातें डीडीओ एवं प्रभारी सीडीओ शेषमणि सिंह ने विकास भवन के आंबेडकर सभागार में आयोजित किसान दिवस में कहीं।
जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह ने किसान दिवस में उपस्थित किसानों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण का निर्देश दिया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार ने खरीफ फसल प्रबंधन एवं जैविक खेती के बारे में विस्तार से कृषकों को जानकारी दी। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विवेक दुबे ने कृषकों को पीएम किसान सम्मान निधि के निरंतर लाभ लेने के लिए तत्काल ईकेवाईसी कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा ने कृषि रक्षा अनुभाग की योजना पर प्रकाश डाला। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने खरीफ सीजन में बीज वितरण एवं उर्वरकों की उपलब्धता के साथ-साथ कालानमक चावल की उन्नतशील खेती के बारे में अवगत कराया। बैठक में किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं, अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी सिंह, उपकृषि निदेशक अरविंद विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें