फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों का उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में साइकिल यात्रा कर सपा का जनजागरण अभियान
केंद्र और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के कुशभवना, बुजबुजवा, बरैया, भैंसहवा, महादेवा बाजार, पटनी जंगल, धौरी कुइयां आदि क्षेत्रों में पूर्व विधायक विजय पासवान ने साइकिल यात्रा कर जन जागरण अभियान चलाया। समाजवादी आह्वान पत्र बांटते हुए किसान, गरीब और जन विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इनका सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा एक छलावा है। कमरतोड़ महंगाई से आम आदमी का जीना मुहाल है। डीजल और पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि करके गरीबों का जीना मुहाल कर दिया है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। प्रवासी मजदूरों के प्रति कोई गंभीरता नहीं है।सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चंद्रमणि यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश में आर्थिक आपातकाल की स्थिति बनी हुई है। समाज का कोई भी वर्ग अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहा है। देश की सीमाएं सिकुड़ रही हैं। पड़ोसी देश आंख दिखा रहे हैं, लेकिन सरकार मौन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब सरेंडर मोदी बनकर रह गए हैं। अंत में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस दौरान प्रमुख रूप से अब्दुल कलाम सिद्दीकी, जय प्रकाश यादव, स्वामीनाथ यादव, रामहित यादव, इंद्रमणि यादव, उदय राज, मोनू मिश्रा, विद्यासागर, लाल खान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें