फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भंसार का सर्वर ठप, बाॅर्डर पर फंसे रहे ट्रक

Wed, 08 Jul 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां (सिद्धार्थनगर)। भारत-नेपाल सीमा स्थित खुनुआं बार्डर के सोठौली भंसार (कस्टम) कार्यालय में मंगलवार दोपहर अचानक सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते मालवाहक वाहनों का भंसार (कस्टम क्लियरेंस) बनना पूरी तरह बंद हो गया।
विज्ञापन

सर्वर ठप होने से सीमा पार माल भेजने और लाने की प्रक्रिया प्रभावित रही। तकनीकी दिक्कत के कारण माल से लदे करीब 65 से 70 ट्रक पार्किंग में खड़े रहे। चालक और परिवहन एजेंसियों को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। सर्वर चालू होने का इंतजार करते रहे वाहन चालकों को समय पर गंतव्य के लिए रवाना नहीं हो पाने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
देर शाम तकनीकी खराबी दूर होने के बाद सर्वर सामान्य हुआ, जिसके बाद भंसार बनाने का काम दोबारा शुरू किया गया। इसके बाद एक-एक कर सभी लंबित वाहनों का कस्टम क्लियरेंस किया गया और उन्हें गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। सोठौली भंसार कार्यालय के कस्टम चीफ किरण बिष्ट ने बताया कि पोर्टल में पिछले दो-तीन से तकनीकी समस्या आने के कारण कुछ समय के लिए भंसार बनना बंद हो जा रहा था। शाम तक समस्या का समाधान कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें