बृजेश्वरी इंटर कॉलेज घरूआर स्कूल के सामने राजमार्ग पर गिरी पेड़ की टहनी से आवागमन बाधित। संवाद
ढेबरूआ। एनएच 730 पर स्थित बृजेश्वरी इंटर कॉलेज घरुआर स्कूल के सामने शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे एक बबूल का पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। पेड़ गिरने से सड़क के एक ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई जबकि दूसरी ओर गुजर रहे वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कर्मचारी राजू विश्वकर्मा ने बताया कि पेड़ गिरने से वाइफाई का केबिल टूट जाने से मड़नी, घरुआर, मलगाहिया आदि स्थानों पर वाईफाई सेवा भी बाधित रही। स्थानीय निवासी मनोज, शिवाजी आदि ने बताया कि पेड़ गिरने से लगभग 10 घंटा तक मार्ग अवरुद्ध रहा। वन विभाग की टीम के पहुंचने पर यातायात बहाल हो पाया।