फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने उमड़ी भीड़, टूटा प्रोटोकॉल

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर में कोरोना टीका लगवाने के लिए कतार में खडे लोगों ने कोविड गा? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने उमड़ी भीड़, टूटा प्रोटोकॉल
विज्ञापन

बर्डपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर पर बृहस्पतिवार को कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। नौबत यह आई कि लोग शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना ही भूल गए। लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े थे। ज्यादातर ने मास्क नहीं लगाया था। इस मौके पर पुलिस ने मोर्चा संभाला।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण किया जा रहा था। टीका लगवाने के लिए बृहस्पतिवार को लंबी कतार लग गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुद्दोधन चौकी के दो कांस्टेबल भी लगाए गए। इस मौके पर लोगों को ठीक से लाइन लगवाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुबोध चंद्रा ने बताया कि टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी होती हैं। यहां पर छह सौ प्रतिदिन वैक्सीन लग जा रही है। हमारे यहां टीकाकरण के लिए डोज उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से लाइन लगाकर शांतिपूर्ण तरीके से वैक्सीन लगवाने की अपील भी की।
विज्ञापन

भीड़ बढ़ने पर पुलिस बुलानी पड़ी। सीएचसी पर टीकाकरण के लिए क्षेत्र के सोनबरसा, बरगदी, चकईजोत, पकड़ीहवा, बनियाभारी, बिहारीपुर, सेमरी आदि गांव को लोगों ने वैक्सिंग लगवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें