फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पॉपुलर बनने की चाहत में पार कर रहे सरहद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सोशल मीडिया पर पाॅपुलर बनने की ललक लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रही है। खास करके रील बनाकर वायरल करना एक बीमारी का रूप ले रहा है। इसमें नवयुवक, युवतियों के साथ महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। जबकि, सोशल मीडिया के जरिये लोग अपराध का शिकार भी हो रहे हैं। चस्का ऐसा है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की ललक अब युवाओं को अपराध और खतरे की दहलीज तक पहुंचा रही है।
वायरल होने के लिए वह जनपद और प्रदेश नहीं, बल्कि देश की सरहद भी लांघ जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला एक सप्ताह पहले बढ़नी बॉर्डर पर सामने आया। बढ़नी बॉर्डर पर पकड़े गए गोंडा के दो किशोर और बिहार की किशोरी कोई साधारण पर्यटक नहीं थे, बल्कि वे उस खतरनाक ट्रेंड का हिस्सा बन चुके थे, जिसमें रील के लिए लोग सरहद, सुरक्षा और कानून सब कुछ तोड़ने को तैयार हैं। सोशल मीडिया के जरिये उनका संपर्क हुआ था। सभी को रील बनाने और पॉपुलर होने का शौक था। इसलिए नेपाल को चुना कि वहां का वीडियो और फोटो बनाएं तो अधिक लाइक और कमेंट मिलेंगे।
विज्ञापन

फिर क्या, बिना आगे का अंजाम सोचे सभी घर से निकल लिए और बाॅर्डर पर पकड़े गए। इससे पहले भी खुनुवां बाॅर्डर पर जांच में कार सवारों के पास कई कैमरा और चिप मिल चुकी है। जब गहनता से जांच हुई तो पश्चिमी यूपी से मिलान करने वाले युवाओं ने बताया कि उन्हें फिल्म शूट करना था, इसलिए जा रहे थे। नेपाल में रोक टोक नहीं है और खाने रहने की व्यवस्था है। वहीं, इससे पहले नेपाल के झील झरने और नदी में डूबने नहाने का वीडियो शूट करते हुए कई लोग पूर्व में जान गवां चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया है कि नेपाल बॉर्डर पर एक नया रील रूट उभर रहा है। सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही लोकेशन को देखकर युवा वहीं पहुंचने की योजना बनाते हैं। सीमावर्ती कस्बों से ऑटो, बाइक और साइकिल के जरिये बॉर्डर तक पहुंचते हैं, और फिर गलत रास्तों से नेपाल में घुसने की कोशिश करते हैं। खुफिया एजेंसियों का कहना है कि कुछ यूट्यूबर और इंस्टा-क्रिएटर नेपाल की सुंदर जगहों को सीक्रेट स्पॉट बताकर प्रमोट करते हैं, जिससे लोग बिना दस्तावेज पहुंचने का रिस्क उठाते हैं।
विज्ञापन

जानलेवा बन चुकी है रील की दौड़ : नेपाल में इससे पहले भी भारतीय युवक झरनों में गिरकर, पहाड़ों से फिसलकर और झीलों में डूबकर जान गंवा चुके हैं। कई मामलों में परिवारों को महीनों तक पता ही नहीं चला कि उनका बेटा या बेटी किस देश में लापता हैं। इन घटनाओं के बावजूद सोशल मीडिया पर खतरनाक रील ज्यादा वायरल होती है, जिससे और लोग उसी राह पर चल पड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें