फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : नौगढ़ ने शोहरतगढ़ को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
जिला स्टेडियम में क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को नौगढ़ व शोहरतगढ़ के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें नौगढ़ ने शोहरतगढ़ को चार विकेट से हरा दिया। मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सत्येंद्र प्रताप ने 65 रनों की पारी खेली।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शोहरतगढ़ ने निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट गंवाकर 161 रनों की पारी खेली। इसमें अभय साहू ने 56 रन, आशीष पांडेय ने 20 व सर्वेश मौर्य ने 16 रनों की पारी खेली। नौगढ़ के तरफ से गेंदबाजी करते हुए रंजीत व अभय ने दो-दो विकेट और शिवांगी गौड़ ने एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नौगढ़ की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में से 26.1 एक ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें सत्येंद्र ने 65 रन, वैभव ने 52 रन व रिषी ने 14 रनों की पारी खेली। शोहरतगढ़ के तरफ से गेंदबाजी करते हुए नेहा पांडेय ने दो विकेट और प्रवेश, शिवम व रौनक ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें