फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीसीयू में गंभीर मरीजों को मिलेगी इलाज की सुविधा

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के परिसर में निर्माणधीन भवन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा भवन परिसर में लगभग 20 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जा रही है।
इसके बनने के बाद अति गंभीर मरीजों को तत्काल इलाज मिल पाएगा। इससे उन्हें रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चिकित्सा भवन में क्रिटिकल केयर यूनिट का कार्य लगभग दो वर्षों से चल रहा है। इसमें लगभग 50 बेड की व्यवस्था रहेगी। इससे मरीजों को भर्ती करके तत्काल उपचार दिया जाएगा। क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) एक विशेष अस्पताल वार्ड है, जो गंभीर बीमारियों या चोटों वाले मरीजों की गहन देखभाल करता है।
यह मरीजों की स्थिति की निरंतर निगरानी करता है, और तत्काल उपचार उपलब्ध कराता है। इसमें रोगियों को एक या अधिक महत्वपूर्ण अंगों में समस्या हो सकती है या वे बिना सहारे के सांस लेने में असमर्थ हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण 19 करोड़ 97 लाख से कराया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा भवन में स्थित क्रिटिकल केयर यूनिट का भवन बनाया जा रहा है। यह पूरी तरह से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। इससे मरीजों को उच्च-स्तरीय चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। इसमें कुल 50 बेड की व्यवस्था की जाने की योजना है। इससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों को तुरंत उपचार मिल सकेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्रिटिकल केयर यूनिट में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की टीम के साथ संचालित होगी। इसमें अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें