फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश

Tue, 21 Nov 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
खेसरहा। थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम गांव में मंगलवार की शाम संदिग्ध हाल में फंदे पर लटकती हुई विवाहिता की लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर के लोग खेत में काम करने के लिए गए थे। क्षेत्र के सेमरा मुस्तकहम गांव निवासी अनिल मंगलवार को परिवार के सदस्यों के साथ खेत गया था।
विज्ञापन

उसकी पत्नी नीलम (20) घर पर अकेली थी। परिजनों के मुताबिक शाम को घर लौटे तो नीलम की लाश छत की कुंडी में फंदे से लटक रही थी। शोर-गुल होने के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर मिश्र ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें