फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों की खोज में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
धरमघर (बागेश्वर)। रविवार देर रात भैंसों से लदी पिकप को लेकर फरार चल रहे पशु तस्करों को ढूंढ निकालने में पुलिस के हाथ मंगलवार को भी खाली रहे। पशु तस्करों के नहीं दबोचे जाने से क्षेत्र के लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। युवा संगठन न्याय पंचायत सिमगड़ी से जुड़े युवाओं ने पुलिस से तस्करों की शीघ्र धरपकड़ करने की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार की मध्य रात्रि क्षेत्र के युवाओं ने धरमघर-सिमगड़ी सड़क पर भैंसों से लदी पिकप पकड़ी थी। युवाओं ने मामले की सूचना पुलिस चौकी कमेड़ीदेवी को दी थी। पुलिस के मौके पर पहुुंचने से पहले ही तस्कर युवाओं को चकमा देकर पिकप लेकर भाग गए थे।

अलबत्ता युवाओं ने तस्करों से वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और तीनों के मोबाइल लेकर उन्हेें पुलिस को सौंपते हुए रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। चौकी प्रभारी पूरन जोशी ने बताया कि तस्करों को दबोचने के लिए पुलिस की टीम भेजी गई है।
विज्ञापन


जल्दी ही आरोपी दबोच लिए जाएंगे। न्याय पंचायत सिमगड़ी के युवा संगठन के अध्यक्ष किशन राठौर, सचिव जगदीश महर, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष और भाजयुमो नाकुरी मंडल के महामंत्री केदार महर, चेतन धर्मशक्तू, नवीन और बेड़ीनाग छात्रसंघ महासचिव धीरज मेहरा ने पुलिस से पशु तस्करों की शीघ्र धरपकड़ करने को कहा है। उनके शीघ्र गिरफ्त में नहीं आने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें