जोगिया में हादसे के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के बांसी-नौगढ़ पर स्थित तनजवा बांध के पास रविवार की रात एक अज्ञात वाहन ने मजदूर को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मजदूर उड़ीसा निवासी बताया जा रहा है। वह शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के लखनपारा गांव के एक ईंट-भट्ठे पर काम करने के लिए आ रहा था। शव की शिनाख्त भट्ठे के मुंशी द्वारा की गई।
उड़ीसा प्रांत के नयापारा थाना क्षेत्र के शाखाटोरा गांव निवासी अश्वनी कुमार सुराज (47) पुत्र अतवारु सुराज मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। वह अपने गांव अन्य लोगों के साथ जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के लखनपारा गांव स्थित एक ईंट- भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह अपने साथियों के साथ उड़ीसा से आ रहा था। रविवार की शाम ट्रेन से उतरने के बाद साथियों से वह बिछड़ गया। सोमवार की सुबह जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित तनजवा जाने वाले बांध के पास अज्ञात वाहन के कुचलने से उसकी मौत हो गई। सुबह लोगों ने लाश को देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के प्रयास के बाद भट्ठे के एक मुंशी द्वारा शव की पहचान अश्वनी के रूप में की गई।
फैजाबाद से अश्वनी कैसे आ रहा और किस वाहन के कुचलने से उसकी मौत हुई। पुलिस इस मामले की तहकीकात करने में जुटी है। इस संबंध में एसओ जोगिया हरिनारायन दीक्षित ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की छानबीन चल रही है।