फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Mon, 17 Oct 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
double murder in noida - फोटो : राजन राय
विज्ञापन
डुमरियागंज। दहेज की मांग को लेकर रविवार की रात पति व सास ने मिलकर विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी। विवाहिता का नाम संगीता (24) है। पुलिस ने मायका पक्ष की तहरीर पर हत्यारोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पति फरार है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बेदौलागढ़ निवासी विवाहिता के पिता अनिरुद्ध पासी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पुत्री का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम सुकरौली निवासी रामकुमार के साथ किया। शादी के बाद से ही ससुराल में दहेज में बाइक लाने की मांग को लेकर पुत्री को प्रताड़ित किया जाता रहा। पुत्री ने बाइक को मांगने से मना कर दिया था। इससे नाराज पति व सास कांती देवी ने पुत्री का गला दबा कर हत्या कर दिया।
इस संबंध में एसओ डुमरियागंज गोपालजी यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या, उत्पीडन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सास की गिरफ्तारी की जा चुकी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें