डीघल के पूर्व फौजी पर हमला कर पैसे लूटने के मामले में पुलिस को वारदात के 10 दिन बाद पहली सफलता, तीन आरोपी अभी फरार
- फोटो : amar ujala
बांसी। आए दिन हो रही बाइक चोरी की घटनाओं की छानबीन में जुटी बांसी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की चार बाइकें भी बरामद हुई हैं। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
बांसी पुलिस रविवार की रात बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित बभनी ताल तिराहा पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोनखर की तरह से आ रहे संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम पर नजर पड़ते ही युवक बाइक मोड़कर उल्टी दिशा में भागने लगा।
जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अनिल साहनी पुत्र सेठे निवासी सोनखर कोतवाली बांसी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक कट्टा 315 बोर का 2 कारतूस के अलावा बिना नंबर की सुपर स्पेलेंडर की बाइक बरामद हुई।
यह बाइक बीते 9-10 जुलाई को चोरी हुई थी। पूछताछ में अनिल की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से चोरी की तीन अन्य बाइकें बरामद किया। बाइक किया। जिसमें मसीना से चोरी हीरो होंडा पैसन प्रो यूपी 51 यू 9526, पथरा थाना क्षेत्र के भग्गोभार से चोरी बिना नंबर हीरो होंडा स्पेलेंडर व एक बिना नंबर की डिस्कवर बाइक बरामद हुई।
आरोपी के विरूद्ध धारा 379 व आर्म्स एक्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। वाहन चोर पकडने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह, एसआई जुबेर अली, एसआई अमित वर्मा, कांस्टेबल अनिल सिंह, अजय राणा, सुभेंद्र तिवारी शामिल रहे।