फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगाें ने मां-बेटी सहित चार को पीटा

Mon, 08 Aug 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कूड़े के ढेर में कचड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में दबंगाें ने मां-बेटी सहित चार लोगों को मार पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर थाने में सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला भैरवगंज निवासी उमा पुत्री छिद्दू प्रजापति सोमवार की सुबह गांव के बाहर पडे़ कूड़े के ढेर में कचरा डालने जा रही थी। तभी
विज्ञापन


गांव के ही खिल्लू पुत्र भइयालाल ने कचरा डालने से मना कर दिया। विरोध करने पर खिल्लू ने गाली गलौज शुरू कर दी। जब उमा ने मामले की जानकारी मां भवानीबाई, चाची दयावती और दादी गंसी को दी तो वह मौके पर पहुंच गई और कूड़ा डालने से मना करने का कारण पूछने लगी। इस बात से नाराज खिल्लू ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ महिलाआें पर

लाठी डंडे से हमला बोल दिया। घटना में उमा, भवानीबाई, दयावती व गंसी गंभीर रूप से घायल हो गई। दबंग शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायल महिलाआें ने थाना श्रीनगर पहुंच घटना की नामजद तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें