फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र घायल

Sun, 20 Mar 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में मारपीट में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेड़ की जमीन के पुराने विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से पिता-पुत्र बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यह मामला भवानीगंज थाना क्षेत्र के सेमरी खास गांव का है।
विज्ञापन


पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के सेहरीखास गांव के कनुवा टोला निवासी सहदेव और राममिलन का खेत अगल -बगल है। खेत के बीच में बने मेड़ को लेकर दोनों पक्षों में वर्षों से विवाद चला आ रहा है। दो दिन पहले भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, तब लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।

रविवार को इसी मामले में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। पीड़ित सहदेव के मुताबिक रविवार की सुबह वह अपने पुत्र राकेश के साथ बाइक से बढ़नीचाफा जा रहा था। वह गांव के सिवान में ही पहुंचे थे कि पहले से वहां घात लगाए दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


अचानक हुए हमले से सहदेव व उसका बेटा राकेश बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान व परिजन घायल पिता-पुत्र को बेंवा सीएचसी पर ले गए जहां दोनों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पीड़ित सहदेव ने थाने पर राममिलन, भाई भगवान दास, उसके पुत्र सत्यकुमार व लवकुश के खिलाफ तहरीर दी है।
इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि सहदेव की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट व हरिजन एक्ट का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें