फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 19 घायल

Sun, 03 Dec 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तिवारीपुर चौराहे के पास पलटी ट्राॅली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांसी। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बांसी- इटवा मार्ग पर स्थित तिवारीपुर चौराहे पर रविवार की दोपहर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 19 लोग जख्मी हो गए। वहीं, आसपास के लोगों ने घायलों को बांसी पीएचसी पहुुंचाया जहां हालत गंभीर देख पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बांसी स्थित टेकधर मंदिर से मुंडन कराकर लोग घर लौट रहे थे। घायल इटवा थाना क्षेत्र के महुआ गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इटवा थाना क्षेत्र के गौरा मघुआ गांव के लोग ट्रैक्टर- ट्रॉली पर सवार होकर बांसी नगर में स्थित बाबा टेकधर मंदिर पर एक बच्चे के मुंडन के लिए आए थे।
मुंडन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी घर लौट रहे थे। अभी गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना में ट्रॉली पर सवार गौरा मघुआ निवासी मालती(56) पत्नी चीनक, शिवम (9), प्रतिज्ञा (8), सुमित्रा, रिंकी, कन्हैया, उर्मिला (30) पत्नी मुनेजर, बिंद्रावती (16) पुत्री रामफेर, पवारी(45) पत्नी पारसनाथ, मानती (32) पत्नी देवा, बालगोपाल (3), मायाराम (32), सत्यम (6), सीमा पुत्री देवा, रीमा पुत्री रामफेर, प्रभावती(60) पत्नी मुनिराम 60, चंद्रावती पत्नी जोखन (50), रीमा (10) पुत्री राकेश घायल हो गए।
 सूचना मिलते ही गोल्हौरा थाना के एसएसआई आरके यादव हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए तथा घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक अस्पताल बांसी लाया गया है। जहां गंभीर रूप से घायल मालती, शिवम, प्रतिज्ञा, मानती व बालगोपाल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें