फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की गई जान

Fri, 17 Nov 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटवा।  खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से ट्रैक्टर सवार एक युवक की जान चली गई। यह दुर्घटना इटवा थाना क्षेत्र के हीर खास गांव की है। 
विज्ञापन

युवक की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के उपरांत युवक के  शव को पोस्टमार्टम के  लिए भिजवा दिया। हीर खास गांव निवासी राजू पुत्र नंदू (27) अपनी खेत की जुताई करा रहा था जो चालक के साथ वह भी ट्रैक्टर पर सवार था। खेत जुताई के दौरान अचानक वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। जब तक चालक संभलता, नंदू रोटावेटर की चपेट में आ चुका था।
विज्ञापन

बुरी तरह जख्मी नंदू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर वाले मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। पंचनामा कर शव को कब्जे में ले लिया। एसओ जयदीप दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई तहरीर परिजनों की ओर से नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें