फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश

Sun, 14 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बारिकपार गांव में रविवार को विवाहिता की लाश छत की कुंडी से लटकती मिली। विवाहिता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गोनरा गांव निवासी इंद्रराज की पुत्री खुशबू का विवाह 4 वर्ष पूर्व बारिकपार गांव के टोला हरिगज निवासी कन्हैया निषाद के साथ हुई थी। 23 फरवरी 2015 को वह गौना कर वह बारिकपार आई थी।

बताते हैं कि इसके बाद से ही विवाद चल रहा था। रविवार की दोपहर अचानक विवाहिता का शव छत की कुंडी से लटकता देखा गया। सूचना मिलने पर मायके के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन


विवाहिता की मां मोहरमति ने पुलिस को दी गई तहरीर में दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। कहा कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन बेटी को लगातार प्रताड़ित करते रहे हैं।

इस संबंध में सीओ दीप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।उधर, बांसी कोतवाली क्षेत्र के खरिका दुबे गांव में शनिवार को विवाहिता का शव पंखे से लटकता शव मिला था।

कैंपियरगंज स्थित मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकरपति, ननद समेत छह के खिलाफ दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। जिस पर बांसी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें