चिल्हिया। थाना क्षेत्र बर्डपुर मार्ग पर स्थित एक कपड़े की दुकान में शुक्रवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से लाखों के कपड़े और 20 हजार रुपये नकदी जलकर नष्ट हो गए। आसपास के लोगों के घंटों कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।
चिल्हिया गांव निवासी रामू अपने घर में ही कपड़े की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह शुक्रवार की शाम को दुकान बंद कर वह अपने परिवार के साथ घर में सोने चला गया था। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुंआ उठता देख आसपास के लोगों ने शोर-गुल मचाना शुरू किया। लोग जब दुकान के पास पहुंचे तो अंदर कपड़ों में आग लगी हुई थी। लोगों ने इसजकी जानकारी रामू को दी। इसके बाद किसी तरह से दुकान के शटर का ताला खोला गया तो अंदर सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका थब पड़ोसियों के घंटों कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
रामू के मुताबिक दुकान में रखा लगभग 20 लाख रुपये का साड़ी व विभिन्न प्रकार के कपड़े और गल्ला में रखा 20 हजार रुपये नकदी जलकर नष्ट हो गया है। दुकान में शार्ट सर्किट से आग कैसे लगी यह समझ में नहीं आ रहा है। सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बेचन शुक्ला, तहसीलदार संतोष ओझा, लेखपाल सचिन कुमार श्रीवास्तव जी मौके का निरीक्षण किये और क्षेत्रीय भाजपा नेता रामपाल सिंह जी मौजूद रहे।