अल्मोड़ा। भतरौजखान पुलिस ने वाहन में पशुओं को अवैध रूप से ले जा रहे तीन लोगों को पशु क्रूरता अधिनियम में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वाहन को भी सीज कर दिया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को छतरी घट्टी रामनगर रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को पिकप मैक्स यूके04सीए-1170 में पांच भैंसें, एक कटरा अवैध रूप ले जाते मिले। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत वाहन चालक वसीम पुत्र शकील निवासी कालाढूंगी नैनीताल के अलावा नवी अहमद पुत्र खलील अहमद ऊधमसिंह नगर और जसीम पुत्र हनीफ निवासी जामा मस्जिद भोजपुर, मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह, तारा सिंह, मो. साहिद शामिल थे।